या देवी सर्वभूतेषु शक्ति...

बक्सर/डुमरांव : या देवी सर्वभूतेषु, ऊँ सर्वमंगलमागल्ये, शिवे सर्वार्थसाधिके सहित अन्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ़ अहले सुबह से श्रद्धालु नगर के पंचित काली मंदिर आश्रम, राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी भगवती मंदिर, डुमरेजनी मंदिर, ठठेरी बाजार, निमेज टोला भगवती मंदिर, राजगढ़ चौक काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंच कर पूजा-अर्चना […]
बक्सर/डुमरांव : या देवी सर्वभूतेषु, ऊँ सर्वमंगलमागल्ये, शिवे सर्वार्थसाधिके सहित अन्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ़ अहले सुबह से श्रद्धालु नगर के पंचित काली मंदिर आश्रम,
राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी भगवती मंदिर, डुमरेजनी मंदिर, ठठेरी बाजार, निमेज टोला भगवती मंदिर, राजगढ़ चौक काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंच कर पूजा-अर्चना किये.
नवरात्र शुरू होने के साथ पूरा अनुमंडल क्षेत्र भक्तिमय सागर में डूब गया़ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा समिति के द्वारा निर्माणाधीन पंडालो में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किया गया़
नगर के गली मुहल्लों में शंख की ध्वनि, मां की जयकार और जय माता दी के जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा़ जंगल बाजार, चौक रोड, स्टेशन रोड,
राजगढ़ चौक, छठिया पोखरा रोड, नया भठ्ठी, जवाहर मंदिर, नया थाना, गड़ेरी टोला के अलावे अन्य जगहोंं में पंडालों पर कलश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती पाठ श्रवण किया गया़ अहले सुबह से लोग अपने-अपने घरों में नवरात्र को लेकर घर की साफ-सफाई कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




