डुमरांव में ट्रांसफॉर्मर के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2015 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : अनुमंडल के चौगाई गांव में विगत दस दिनों से ट्रांसफॉर्मर में आयी गड़बड़ी से गरमी की तपिश ङोल रहे ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक गांव की मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन ठप कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय कनीय अभियंता व […]
विज्ञापन
डुमरांव : अनुमंडल के चौगाई गांव में विगत दस दिनों से ट्रांसफॉर्मर में आयी गड़बड़ी से गरमी की तपिश ङोल रहे ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक गांव की मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन ठप कर दिया.
इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय कनीय अभियंता व बिजली प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. जाम की खबर मिलते ही मुरार थानाध्यक्ष शमीम अहमद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम हो हटवाया.
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 25 हजार की आबादी है, जिसमें इस तरफ के ट्रांसफॉर्मर पर करीब दो सौ उपभोक्ता हैं. इनकी सुविधा को लेकर विभाग द्वारा एक मात्र सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. वह भी विगत कई दिनों से एक ही फेज के सहारे चल रहा है, जिसके कारण उपभोक्ता लो वोल्टेज के बीच जीने को विवश हैं. ट्रांसफॉर्मर के मरम्मती को लेकर विभाग से कई बार गुहार लगायी गयी,लेकिन इस मामले में विभाग उदासीन बना रहा. बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई व अन्य कार्य बाधित है. भीषण गरमी में भी ग्रामीण रतजगा कर रात गुजारने पर विवश हैं.
ग्रामीण शिवजी सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रमादित्य, रणविजय सिंह, विमलेश कुमार सिंह, मोलवी मिया आदि ने बताया कि बिजली विभाग से दो सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गयी है. अगर एक सप्ताह के अंदर विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया, तो जन आंदोलन के लिए हमलोग बाध्य होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










