यात्री से लूट करनेवाले तीन अपराधी गिरफ्तार

Published at :11 Jul 2015 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री से लूट करनेवाले तीन अपराधी गिरफ्तार

बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप गुरुवार की देर रात दो यात्रियों से अपराधियों ने जम कर लूटपाट किया था, जिसमें कीमती मोबाइल व नकदी की लूट की थी. जीआरपी थानाध्यक्ष राम प्रबोध यादव ने बताया कि छिनतई के मामले में तीन आरोपितों लक्ष्मण राम, राम प्रवेश राम और सद्दाम सिद्दिकी […]

विज्ञापन

बक्सर : स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के समीप गुरुवार की देर रात दो यात्रियों से अपराधियों ने जम कर लूटपाट किया था, जिसमें कीमती मोबाइल व नकदी की लूट की थी. जीआरपी थानाध्यक्ष राम प्रबोध यादव ने बताया कि छिनतई के मामले में तीन आरोपितों लक्ष्मण राम, राम प्रवेश राम और सद्दाम सिद्दिकी तीनों नयी बाजार के निवासी हैं.

शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इटाढ़ी निवासी सुनील सिंह और रमैया चौधरी गुरुवार की रात इटाढ़ी गुमटी ट्रैक पार करके कहीं जा रहे थे, तभी अपराधियों ने घेर लिया और लूटपाट करने लगे. सुनील सिंह का मोबाइल व नकदी की लूट कर अपराधी भाग गये.

इसे लेकर वादी सुनील ने जीआरपी थाने में एक मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की और तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा निवासी रमैया चौधरी से भी अपराधियों ने लूटपाट की थी. थानाध्यक्ष ने गुमटी के समीप सुरक्षा बढ़ाने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन