डुमरांव प्रखंड नियोजन इकाई पांच दिनों से बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2015 10:57 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : उर्दू-बंगला टीइटी पास उम्मीदवारों को नियोजन इकाई में टीइटी अंक प्रमाणपत्र को जमा करने में काफी परेशानी हो रही है. बावजूद इसके शिक्षा विभाग बिल्कुल बेपरवाह बना हुआ है. इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी डुमरांव प्रखंड नियोजन इकाई और बक्सर नगर नियोजन इकाई […]
विज्ञापन
बक्सर : उर्दू-बंगला टीइटी पास उम्मीदवारों को नियोजन इकाई में टीइटी अंक प्रमाणपत्र को जमा करने में काफी परेशानी हो रही है. बावजूद इसके शिक्षा विभाग बिल्कुल बेपरवाह बना हुआ है.
इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी डुमरांव प्रखंड नियोजन इकाई और बक्सर नगर नियोजन इकाई में आवेदन जमा नहीं हो रहा है, जिससे उम्मीदवारों में विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवैया से नाराजगी है. उम्मीदवारों ने बताया कि डुमरांव प्रखंड कार्यालय के कर्मी उम्मीदवारों को यह कह कर वापस लौटा रहे हैं कि कार्यालय में अब तक कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया है.
इस वजह से फॉर्म जमा नहीं लिया गया. उम्मीदवारों काकहना है कि विभाग की अंदरूनी लापरवाही के कारण उम्मीदवारों का भविष्य खराब हो रहा है. टीइटी पास उम्मीदवारों को 25 जून तक आवेदन जमा करने का अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है. ऐसे में 16 जून से 20 जून तक डुमरांव प्रखंड में आवेदन जमा नहीं लिया गया. वहीं, बक्सर नगर पर्षद नियोजन इकाई ने भी अब तक आवेदन जमा नहीं लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










