विवाहिता की जला कर हत्या

हाजीपुर : महुआ थाने के विशनपुर वेझा गांव में सास -गोतनी ने एक महिला को जला कर मार दिया. महुआ थाने में दर्ज प्राथमिकी में हसनपुर ओस्ती गांव निवासी शत्रुघ्न साह ने बताया है कि उसकी पुत्री रंजन देवी की शादी विशनपुर बेझा गांव में मुकेश साह के साथ हुई थी. उन्हें गत माह सूचना […]
हाजीपुर : महुआ थाने के विशनपुर वेझा गांव में सास -गोतनी ने एक महिला को जला कर मार दिया. महुआ थाने में दर्ज प्राथमिकी में हसनपुर ओस्ती गांव निवासी शत्रुघ्न साह ने बताया है कि उसकी पुत्री रंजन देवी की शादी विशनपुर बेझा गांव में मुकेश साह के साथ हुई थी. उन्हें गत माह सूचना मिली की रंजन देवी की साड़ी में आग लग जाने के कारण वह जल कर घायल हो गयी है.
जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भरती कराया गया है. बाद में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी सास एवं गोतनी ने घरेलू विवाद को लेकर उसके शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी, जिससे वह जल कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भरती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रंजन देवी की मौत हो गयी. इस मामले में सास एवं गोतनी को आरोपित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










