जहर खिला कर युवती को मार डाला

नावानगर (बक्सर) : नावानगर थाने के महादेवगंज गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक युवती को जहर खिला कर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के पिता के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं […]
नावानगर (बक्सर) : नावानगर थाने के महादेवगंज गांव में पारिवारिक विवाद के कारण एक युवती को जहर खिला कर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है. युवती के पिता के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.
पुलिस के अनुसार कोरानसराय थाने के कचईनिया गांव निवासी सिपाही पासवान की पुत्री लालसा देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व महादेवगंज निवासी रंजीत पासवान के साथ हुई थी. दर्ज प्राथमिकी में युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि घर में मीट खाने के विवाद में परिवार के सदस्यों ने लालसा को जहर खिला कर मार डाला है. पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले में छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










