ग्रामीणों ने बंदोबस्ती में लापरवाही का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

बक्सर : नहर विभाग में चाट की जमीन की बंदोबस्ती में गलत तरीका अपनाने को लेकर सोमवार को विभाग के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों का कहना है कि विभाग मनमाने ढंग से पुराने चाट धारियों को बेदखल कर नये लोगों को चाट की बंदोबस्ती कर रहा है. साथ ही विभाग द्वारा वैसे लोगों […]
बक्सर : नहर विभाग में चाट की जमीन की बंदोबस्ती में गलत तरीका अपनाने को लेकर सोमवार को विभाग के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों का कहना है कि विभाग मनमाने ढंग से पुराने चाट धारियों को बेदखल कर नये लोगों को चाट की बंदोबस्ती कर रहा है.
साथ ही विभाग द्वारा वैसे लोगों को चाट की बंदोबस्ती की जा रही है. जो पहले से चाट की जमीन पर अवैध निर्माण कर भवन बना रखे हैं. इसे लेकर विभाग ने भी उन पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बावजूद इसके जमीन की बंदोबस्ती इन्हें की जा रही है. ऐसे में भूमिहीन व गरीब किसानों को चाट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है.
प्रदर्शन में देव कुमार नट, देवमुनि नट, देवनाथ नट, गणोश चौहान, शिव मुनि नट, विमला देवी, शिव कुमारी देवी, काली प्रसाद चौहान, श्रीभगवान साह, सुनील नट, विष्णु दयाल राउत, धर्मेद्र राउत, बतकी देवी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










