सोनवर्षा में आहर में डूबने से युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नावानगर : सोनवर्षा ओपी के स्थानीय गांव में शौच करने के दौरान आहर में डूब जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. पास ही में खेल रहे बच्चों के शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर उसे निकाला गया. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को […]
विज्ञापन
नावानगर : सोनवर्षा ओपी के स्थानीय गांव में शौच करने के दौरान आहर में डूब जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. पास ही में खेल रहे बच्चों के शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर उसे निकाला गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार सोनवर्षा निवासी विद्यानंद बीन का 16 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार सुबह सात बजे शौच करने आहर के किनारे गया था.
शौच करने के दौरान पैर फिसल गया. जिससे युवक गहरे पानी में चला गया. पास में ही खेल रहे बच्चों के शोर पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा निकाल कर सोनवर्षा के निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ अमरेश कुमार ने हरसंभव मदद का भरोसा परिजनों को दिया. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मंटू पटेल द्वारा मृतक के पिता को ढांढस दिलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन