जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : धनसोई थाने की पुलिस ने धनसोई बाजार में छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने जुए में प्रयोग होने वाले कागजात और रुपये बरामद किया है. वहीं पुलिस सभी से पूछताछ कर अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. चारों गिरफ्तार जुआरी धनसोई बाजार के […]

विज्ञापन

बक्सर : धनसोई थाने की पुलिस ने धनसोई बाजार में छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने जुए में प्रयोग होने वाले कागजात और रुपये बरामद किया है. वहीं पुलिस सभी से पूछताछ कर अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
चारों गिरफ्तार जुआरी धनसोई बाजार के रहने वाले शंभू प्रसाद, जलालपुर गांव का रहने वाला अनिल साह, सद्दाम अली, और इशु मियां बताया जाता है. धनसोई थानाध्यक्ष बिगाउ राम ने बताया कि गुरुवार की दोपहर सूचना मिली कि धनसोई बाजार में जुए खेला जा रहा है. सूचना मिलते ही छापेमारी की गयी, जहां पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे.
पुलिस ने सभी का पीछा कर चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य जुआरी भागने में सफल रहे. पुलिस ने जब सभी की तलाशी ली तो सभी के पास से जुए में प्रयोग होने वाली कागज और कुछ रुपये बरामद हुए. वहीं पुलिस सभी जुआरियों से पूछताछ कर उनके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन