ePaper

समय-समय पर मृदा की जांच जरूरी

Updated at : 06 Dec 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
समय-समय पर मृदा की जांच जरूरी

डुमरांव : वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज में गुरुवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मृदा विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मृदाक्षरण एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कुल 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. […]

विज्ञापन

डुमरांव : वीर कुंवर सिंह कृषि कॉलेज में गुरुवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मृदा विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मृदाक्षरण एवं प्रबंधन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कुल 15 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

जबकि मृदाएं एवं वातावरण पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 17 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आगामी गणतंत्र दिवस 2020 को कॉलेज प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. डॉ वीरेंद्र सिंह ने मृदाक्षरण के कारण एवं निवारण विषय पर प्रकाश डालते हुए मृदाक्षरण से होने वाले नुकसान से अवगत कराया.
उन्होंने बताया कि किस प्रकार से किसान खाद एवं उर्वरकों के संतुलित प्रबंधन से जहां एक तरफ उच्च उत्पादन लिया जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मृदा कोे होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकता है.
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ धनंजय कुमार सिंह, डॉ शांतिभूषण, डॉ प्रणव पांडेय, शिवकुमार चौधरी, डॉ उदय कुमार, डॉ आनंद कुमार जैन, डॉ रंजीत कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे.
किसान मृदा क्षरण को रोकें : डॉ आनंद: डुमरांव: विश्व मृदा दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के कसियां पंचायत के राजडिहा गांव में कृषि महाविद्यालय के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया.
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर आनंद कुमार जैन ने किसानों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि मिट्टी का कटाव एक गंभीर समस्या है. किसानों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि इस बार की थीम है कि मृदा क्षरण को किसान रोकें तथा इसके भविष्य को बचाएं. कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि दुनिया भर में हर साल 5 दिसंबर को विश्व मिट्टी दिवस मनाया जाता है. प्रशिक्षण के दौरान कमला यादव, घनश्याम तिवारी, संतोष सोनार, विजय शर्मा, गणेश प्रसाद गोंड, शहाबुद्दीन अंसारी, सुरेश तिवारी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.
धान की करायी गयी क्रॉप कटिंग
राजपुर. प्रखंड के बारूपुर पंचायत अंतर्गत भरखरा गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति में किसान अनिल कुमार उपाध्याय के खेत में धान का क्रॉप कटिंग की गयी.पहले सामान्य तरीके से खेती की गयी धान की कटनी 10 मीटर लम्बे और 5 मीटर चौड़े क्षेत्र में कटनी कर आंकड़ा निकाला गया.जिसका अनुमानित उत्पादन प्रति हेक्टेयर 60.36 क्विंटल हुआ. श्रीविधि से की खेती का कटिंग करने पर अनुमानित उत्पादन 68.76 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निकाला गया.
इस दौरान जिलाधिकारी ने जब किसानों से खेती करने के तरीकों के बारे में पूछ ताछ किया तो किसानों ने बताया कि दोनों फसलों की रोपनी एक ही दिन की गयी थी.दोनों खेतों में भी सामान्य रूप से खाद और दवा का छिड़काव किया गया.लेकिन श्रीविधि से खेती करने वाले खेत में धान की पैदावार सामान्य की अपेक्षा बहुत अधिक हुआ है.
इसे देख आसपास के मौजूद किसानों के बीच खुशी देखा गया. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानंद चक्रवर्ती,बीडीओ अरूण सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरूण प्रसाद, सहकारिता पदाधिकारी बृजबिहारी राम, समन्वयक अभिमन्यु सिंह, किसान नित्यानंद उपाध्याय, मिन्टू उपाध्याय,लक्ष्मीकांत उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन