मुख्य और उपमुख्य पार्षद ने दिया इस्तीफा

Updated at : 21 Nov 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य और उपमुख्य पार्षद ने दिया इस्तीफा

तेघड़ा : नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नसीमा खातून और उप मुख्य पार्षद मुकेश सिंह ने इस्तीफा देकर वार्ड पार्षदों को खुल कर जोड़तोड़ करने का मौका दे दिया है. बुधवार को काफी गहमागहमी के बीच मुख्य पार्षद नसीमा खातून और उपमुख्य पार्षद मुकेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया. गौरतलब है कि लगभग 12 पार्षदों […]

विज्ञापन

तेघड़ा : नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नसीमा खातून और उप मुख्य पार्षद मुकेश सिंह ने इस्तीफा देकर वार्ड पार्षदों को खुल कर जोड़तोड़ करने का मौका दे दिया है.

बुधवार को काफी गहमागहमी के बीच मुख्य पार्षद नसीमा खातून और उपमुख्य पार्षद मुकेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया. गौरतलब है कि लगभग 12 पार्षदों ने एक साथ हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर बहस करने की मांग की थी.
आवेदन देने वाले पार्षदों ने मुख्य पार्षद पर योजना देने में पक्षपात करने, लाइट लगाने में अनियमितता और योजना में कमीशनखोरी आदि कई प्रकार के आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस करवाने की मांग की थी.
इसके बाद दोनों पक्षों के द्वारा जोड़ तोड़ का खेल चला. इधर मुख्य पार्षद ने आरोप लगाया है कि असल मामला कमीशन का है. इससे ही पार्षदों के द्वारा समय -समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है. इस्तीफा के बाद नगर पंचायत की राजनीति तेज हो गयी है.इसी तरह नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद पर ग्रहण लग गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन