चौकीदारों ने किया डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : सेवानिवृत्त दफादार-चौकीदार के आश्रितों को नियमावली बनाकर नियुक्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के बैनर तले जिले भर के दफादार चौकीदारों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. वहीं, अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखरा परिसर में एक दिवसीय […]
विज्ञापन
बक्सर : सेवानिवृत्त दफादार-चौकीदार के आश्रितों को नियमावली बनाकर नियुक्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के बैनर तले जिले भर के दफादार चौकीदारों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया. वहीं, अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष स्टेशन रोड स्थित कवलदह पोखरा परिसर में एक दिवसीय धरना दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
धरना को संबोधित करते हुए राज्य सचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि हमारा संगठन बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2019 का विरोध करती है. इससे चौकीदारों पर जुल्म बढ़ेगा. जब दफादार चौकीदार जिलाधिकारी के अधीन थे.
तब भी पुलिस अत्याचार करती थी और अब जब ये पुलिस अधीक्षक के अधीन हो जायेगा तब और ही गुलामी बढ़ जायेगी. श्री सिंह ने कहा कि दफादार चौकीदारों के शेष बचे आश्रितों को नियमावली बनाकर उनकी नियुक्ति होनी चाहिए. वहीं, संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसीपी का लाभ देने की मांग किये. संगठन के लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक मांग पत्र भी सौंपा है.
वक्ताओं ने इस आंदोलन को अभी और तेज करने के लिए पटना में 25 एवं 26 नवंबर को बिहार विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन एवं धरना देने की बात कही. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के राज्य सचिव डॉ संत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जीत सिंह, झारखंड अध्यक्ष कृष्ण दयाल, गुलाब पासवान, दीनानाथ मांझी, श्रीरामानंद सिंह, मिथिलेश सिंह, रंगलाल पासवान एवं जितेंद्र पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन