कार से 25 कार्टन शराब हुई बरामद

Updated at : 19 Nov 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
कार से 25 कार्टन शराब हुई बरामद

बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर में छापेमारी कर एक कार से 25 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी की है. साथ ही कार को भी जब्त किया है. वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. नगर […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर में छापेमारी कर एक कार से 25 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी की है. साथ ही कार को भी जब्त किया है. वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रविवार की रात सूचना मिली कि सिविल लाइन भूमिहारी फील्ड का रहने वाला अमित चौबे शराब का कारोबार कर रहा है. रात में यूपी से शराब की खेप अपने घर ला रहा है. सूचना मिलते ही एक टीम का गठन पर रविवार की रात 1 बजे पुलिस ने भूमिहारी फील्ड में छापेमारी की. जहां पुलिस ने देखा कि एक युवक कार के पीछे से कुछ उतार रहा था.
इसी बीच पुलिस को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार से 25 कार्टन शराब बरामद हुआ. वहीं पुलिस तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि अमित यूपी से शराब की खेप लाकर अपने इलाके में बेचने का काम करता है. फिलहाल उसकी कुंडली खंगाली जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन