किसी भी देश का भविष्य है युवा पीढ़ी : डीएम

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : किसी भी देश का भविष्य युवा होते हैं. आंखों में उम्मीद के सपने नयी उड़ान भरता हुआ मन, कुछ कर दिखाने का दमखम, दुनिया को अपनी मुट्ठी में करने का साहस, नयी-नयी चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना और जो एक बार करने की ठान ले तो लाख मुश्किलें भी उसको बदल […]

विज्ञापन

बक्सर : किसी भी देश का भविष्य युवा होते हैं. आंखों में उम्मीद के सपने नयी उड़ान भरता हुआ मन, कुछ कर दिखाने का दमखम, दुनिया को अपनी मुट्ठी में करने का साहस, नयी-नयी चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहना और जो एक बार करने की ठान ले तो लाख मुश्किलें भी उसको बदल न पाये. शायद आज की युवा पीढ़ी को अपनी शक्ति का एहसास नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यदि युवा अपनी शक्ति का पहचान ले तो देश का भविष्य सुंदर होगा. उक्त बातें जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने कही. मौका था बुधवार को नगर भवन में आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव का. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर जिला के युवा कलाकारों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया. विभिन्न विधाओं के 80 प्रतिभागियों ने महोत्सव में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में आनंद कुमार आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

द्वितीय स्थान राजाबाबू केसरी, तृतीय स्थान सोनू कुमार चौरसिया, फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू भारती व अनिल कुमार पांडेय को मिला. एकल सुगम संगीत में चंदन कुमार, रामजी सिंह यादव को प्रथम स्थान, अनु प्रसाद, सुदामा प्रसाद को द्वितीय स्थान, शुभम पांडेय व राजेंद्र कुमार पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जबकि रितम एवं समूह लोक नृत्य में विमलेश कुमार दुबे को प्रथम स्थान, उमाकांत ओझा व सुधा कुमारी को द्वितीय स्थान, शास्त्रीय संगीत में अलीना परवीन, किब्रिया अंसारी को प्रथम स्थान, अनंत आलोक मिश्र, शशि भूषण मिश्र को द्वितीय स्थान, चंदन कुमार व रामजी सिंह यादव को तृतीय स्थान, शास्त्रीय नृत्य में सत्येंद्र कुमार सिंह व राम सुरेश सिंह को प्रथम स्थान, ब्यूटी कुमारी व जितेंद्र प्रसाद को द्वितीय स्थान, समूह लोकगीत में नरेंद्र कुमार पांडेय, गोरखनाथ पांडेय को प्रथम स्थान, प्रियवंदा विमलेश कुमार दुबे को द्वितीय स्थान, सुजाता कुमारी व रवींद्र राउत को तृतीय स्थान, हारमोनियम वादन में चंदन कुमार व रामजी सिंह यादव को प्रथम स्थान, मनीष कुमार पटेल व विंदेश्वर सिंह को द्वितीय स्थान, शुभम पांडेय व राजेंद्र कुमार पांडेय को तृतीय स्थान, तबला वादन में शुभम पांडेय व राजेंद्र कुमार पांडेय को प्रथम स्थान, संदीप कुमार भारती व दिनेश भारती को द्वितीय स्थान, अमन कुमार पांडेय व घनश्याम पांडेय को तृतीय स्थान, मूर्ति कला प्रतियोगिता में आदित्य कुमार व पारसनाथ प्रजापति को प्रथम स्थान, मोनिका कुमारी व संजय कुमार गुप्ता को द्वितीय स्थान, कृष्ण कुमार को तृतीय स्थान, हस्तशिल्प प्रतियोगिता में आदित्य कुमार व पारसनाथ प्रजापति को प्रथम स्थान, अंजू भारती व अनिल कुमार पांडेय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन