मां-बेटी पर गोली चलाने वाला आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 08 Nov 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : इटाढ़ी थाने की पुलिस ने मां-बेटी पर गोली चलाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार युवक हकीमपुर गांव की रहने वाले किन्नू चौहान बताया जाता है. इटाढ़ी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर की सुबह हकीमपुर […]
विज्ञापन
बक्सर : इटाढ़ी थाने की पुलिस ने मां-बेटी पर गोली चलाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार युवक हकीमपुर गांव की रहने वाले किन्नू चौहान बताया जाता है.
इटाढ़ी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर की सुबह हकीमपुर गांव के रहने वाले किन्नू चौहान और संजय चौहान के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया, जहां किन्नू मां बिद्धिया देवी ने संजय चौहान को गोली मारने के लिए कहा, जिसमें किन्नू ने संजय चौहान पर गोली चला दी. गोली विवाद देख रही मां और बेटी को जा लगी. जिसमें दोनों जख्मी हो गयी. वहीं संजय चौहान के बयान पर किन्नू चौहान और उसकी मां बिद्धिया देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, जहां पुलिस मामला दर्ज करते ही मामले की जांच में जुट गयी.
इसी बीच सूचना मिली कि किन्नू की मां अपने गांव में ही छिपी है. सूचना मिलते ही पुलिस ने हकीमपुर गांव में छापेमारी की, जहां पुलिस ने किन्नू की मां बुद्धिया देवी को गिरफ्तार कर लिया. फिर बुधवार की रात सूचना मिली कि किन्नू चौहान कुकुढ़ा में आया हुआ है. सूचना मिलते ही कुकुढ़ा में छापेमारी की गयी, जहां किन्नू को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




