युवती की अश्लील तस्वीर वायरल करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर युवती की अश्लील तस्वीर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने युवती की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक शहर के कलेक्ट्रेट के रहने वाला गोरख […]
विज्ञापन
बक्सर : फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर युवती की अश्लील तस्वीर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने युवती की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया.
गिरफ्तार युवक शहर के कलेक्ट्रेट के रहने वाला गोरख सिंह बताया जाता है. बताया जाता है कि शहर के कलेक्ट्रेट के रहने वाले गोरख सिंह ने एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती की, जहां दोनों फेसबुक पर बातें करने लगे. इसके बाद दोनों मिलने भी लगे. इसी बीच वह दोस्ती का झांसा देकर युवती का अश्लील फोटो खींच लिया.
कुछ दिनों के बीत जाने के बाद गोरख सिंह ने युवती का फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने लगा. साथ ही पैसे की मांग भी करने लगा. युवती ने कई बार उसे फोटो हटाने के लिए कहा. लेकिन वह उसे ब्लैकमेल करता रहा. इसके बाद जब युवती ने इसका विरोध किया तो गोरख सिंह ने उसकी तस्वीर फेसबुक पर वायरल कर दिया. इसी बीच इसकी सूचना युवती को मिली. युवती ने इसकी सूचना एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को दिया. सूचना मिलते ही एसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच करने का जिम्मा दिया. साथ ही महिला की तस्वीर फेसबुक से हटवाने को कहा.
एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के आदेश मिलते ही साइबर सेल ने मामले की जांच किया तो पाया कि शहर के कलेक्ट्रेट का रहने वाला गोरख सिंह ने युवती का अश्लील तस्वीर वायरल किया है. पुलिस ने बुधवार की रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही महिला की अश्लील तस्वीर को हटवा दिया. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती कर युवक का अश्लील तस्वीर वायरल कर उसे ब्लैकमेल करता था. सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










