अवैध शराब पर चला बुलडोजर
Updated at : 24 Oct 2019 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : मजिस्ट्रेट कृष्णा कन्हैया प्रसाद और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोकामना प्रसाद की उपस्थिति में बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में जब्त शराब पर प्रशासन का बुलडोजर चला. लगभग एक लाख की जब्त शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया. नष्ट हुए शराब को शराबबंदी कानून लागू होने के बाद कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस ने विभिन्न […]
विज्ञापन
बक्सर : मजिस्ट्रेट कृष्णा कन्हैया प्रसाद और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोकामना प्रसाद की उपस्थिति में बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में जब्त शराब पर प्रशासन का बुलडोजर चला. लगभग एक लाख की जब्त शराब को बुलडोजर से नष्ट किया गया. नष्ट हुए शराब को शराबबंदी कानून लागू होने के बाद कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस ने विभिन्न इलाकों से जब्त किया गया था. शराब की वीडियोग्राफी करायी गयी. जिसकी सीडी डीएम राघवेंद्र सिंह को सौंपी जायेगी.
कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोकामना प्रसाद ने बताया कि करीब 547.58 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया है. जो कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से चार कांडों में पुलिस ने छापेमारी कर शराब को बरामद किया था. कई मामलों में तस्करों को भी गिरफ्तार किया था. डीएम के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट और कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष की देखरेख में शराब को नष्ट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




