दहेज के लिए पत्नी से शराब के नशे में मारपीट करने वाला पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 6:51 AM
बक्सर : नगर थाना की पुलिस ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नहीं मिलने पर अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शराबी पति का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया. वहीं जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]
बक्सर : नगर थाना की पुलिस ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नहीं मिलने पर अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शराबी पति का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया. वहीं जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज कर घर भेज दिया. गिरफ्तार शराबी पति नगर थाना क्षेत्र के बड़ी देवी दर्जी मोहल्ले का रहने वाला भीम मिश्रा बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










