बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुवर पुल के समीप दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने नारायणपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य को गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना में एक युवक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल […]
विज्ञापन
बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भभुवर पुल के समीप दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने नारायणपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य को गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना में एक युवक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही पसहरा गांव के ग्रामीण उग्र हो उठे और बक्सर-सिकरौल मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया. इस कारण आवागमन बाधित रहा. घटना को लेकर अफरातफरी मच गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
बीडीसी की गोली मारकर हत्या किये जाने की सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराये. साथ ही अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी. मृतक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसहरा गांव का रहने वाला राज नारायण सिंह उर्फ पिंटू सिंह बताया जाता है. जबकि जख्मी भी पसहरा गांव का रहने वाला मुन्ना सिंह बताया जाता है.
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बीडीसी पिंटू कुमार सिंह अपने एक साथी मुन्ना कुमार सिंह के साथ बक्सर आ रहा था. जैसे ही दोनों भभुवर पुल के समीप पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार होकर पांच अपराधियों ने पीछे से बाइक का पीछा किया. जैसे ही दोनों बाइक पिंटू के बाइक के पास पहुंची तो अपराधियों ने पिंटू पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिसमें एक गोली उसके सिर में जा लगी और वे बाइक लेकर जमीन पर गिर गये.
वहीं बाइक गिरने से मुन्ना जख्मी हो गया. घटना के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे. मुन्ना ने इसकी सूचना अपने गांव के लोगों और मुफस्सिल थाना की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. जहां जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं पुलिस शव को उठाना चाही तो गांव के लोग उग्र हो गये और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
साथ ही शव को उठाने नहीं दिया. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक बात नहीं सुनी. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे गये. जहां एसपी के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे के बाद लोगों ने जाम हटाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन