युवक को घर से बुलाकर पीटा, मरा समझ सड़क किनारे फेंका‍

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया गांव में कुछ लोगों ने एक युवक का पहले कथित तौर पर अपहरण किया, फिर उसे जमकर पीटा और मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने युवक को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक […]

विज्ञापन

बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र के रामपुर मठिया गांव में कुछ लोगों ने एक युवक का पहले कथित तौर पर अपहरण किया, फिर उसे जमकर पीटा और मरा हुआ समझकर सड़क किनारे फेंक दिया.

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने युवक को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बक्सर रेफर कर दिया. जख्मी युवक रामपुर मठिया गांव का रहने वाला रामेश्वर कुमार बताया जाता है. उसके भाई रवींद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात रामेश्वर को गांव के ही ब्रजबिहारी सिंह और उसके घर के लोग बुलाकर ले गये.
इसके बाद उसे जमकर पीटा. जब वह अधमरा हो गया तो सभी ने उसे गांव की सड़क के किनारे मरा हुआ समझकर फेंक दिया. रात में गांव के लोगों ने घरवालों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए डुमरांव पहुंचाया. रवींद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कुछ जमीन दान में मिली हुई है. उनके पट्टीदार ने इसी जमीन का कुछ हिस्सा जीतन यादव और रीता देवी को बेच दिया.
दोनों लोग अब उनके भी मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका विरोध करने पर जीतन और रीता देवी ने सत्येंद्र कुमार की पिटाई की है. वे चाहते हैं कि सभी को डराकर जमीन पर कब्जा कर लिया जाये. सिमरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है. मामले की जांच की जा रही है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन