22 तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सेविकाओं को मिली राहत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : डीएम राघवेंद्र सिंह ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को भीषण गर्मी को देखते हुए बंद 22 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है. आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से नामांकित बच्चों के परिजनों सहित सेविका-सहायिकाओं ने राहत की सांस ली है. मगर बच्चों को तीन माह से पोषाहार नहीं मिल रहा है. बता […]
विज्ञापन
डुमरांव : डीएम राघवेंद्र सिंह ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को भीषण गर्मी को देखते हुए बंद 22 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया है. आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से नामांकित बच्चों के परिजनों सहित सेविका-सहायिकाओं ने राहत की सांस ली है. मगर बच्चों को तीन माह से पोषाहार नहीं मिल रहा है. बता दें कि अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होता था. जिस कारण सेविका-सहायिकाओं समेत नौनिहालों को बच्चों लू से परेशानी उठानी पड़ती है.
केंद्र संचालन से सेविका-सहायिका सहित नामांकित बच्चे व उनके परिजन भी परेशान थे. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस शशिकांत पासवान ने बताया कि जिन केंद्रों पर पोषाहार राशि उपलब्ध है, वह सिर्फ खिलाने के लिए खुलेंगे. वहीं जिन केंद्रों पर राशि नहीं उपलब्ध नहीं है, वह बंद रहेंगे. बता दें कि ब्रह्मपुर और डुमरांव के कई केंद्रों को पोषाहार राशि नहीं मिली है. बक्सर जिला की आंगनबाड़ी संघ की महासचिव लीलावती देवी ने कहा है कि डुमरांव के कुछ केंद्रों पर पोषाहार राशि नहीं मिली है, इस स्थिति में ये केंद्र बंद रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




