बक्सर : ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने ऑटो चालक को पीटा, जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अवैध वसूली का पैसा नहीं देने पर एक ऑटो चालक को पीट दिया. भद्दी-भद्दी गालियां दी. उनका यह रवैया देख अन्य ऑटो चालक आक्रोशित हो उठे और पुलिस चौकी के समीप सड़क जाम कर दिया. सदर एसडीओ केके उपाध्याय के आश्वासन के बाद सड़क जाम खत्म हुआ. ऑटोचालकों का आरोप […]
विज्ञापन
बक्सर : ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अवैध वसूली का पैसा नहीं देने पर एक ऑटो चालक को पीट दिया. भद्दी-भद्दी गालियां दी. उनका यह रवैया देख अन्य ऑटो चालक आक्रोशित हो उठे और पुलिस चौकी के समीप सड़क जाम कर दिया. सदर एसडीओ केके उपाध्याय के आश्वासन के बाद सड़क जाम खत्म हुआ. ऑटोचालकों का आरोप है कि पुलिस चौकी पर ऑटो लगाने के लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर अंगद यादव पैसे लेते हैं. रविवार की शाम एक ऑटो चालक ने उन्हें पैसे नहीं दिए तो उसके साथ गाली-गलौज की. साथ ही सोमवार को पैसे देने की बात कही.
सोमवार की सुबह जब ऑटो चालक ने पुलिस चौकी पर ऑटो लगाया तो ट्रैफिक इंस्पेक्टर अंगद यादव ने उससे पैसे की मांग की. इस पर ऑटो चालक ने कहा कि आपने गाली दी है, इसलिए पैसा नहीं दूंगा. इतना सुनते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर आग-बबूला हो उठे और गालियां बकते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया. ट्रैफिक इंस्पेक्टर की सरेआम गाली और साथी ऑटो चालक को पिटता देख अन्य ऑटो चालक आक्रोशित हो उठे.
सबों ने पुलिस चौकी के समीप सड़क जाम कर दी. रास्ते से गुजर रहे सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने रुक कर ऑटो चालकों को समझाया. इसके बाद सड़क जाम हटा. सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच के लिए कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया गया है. पैसे को लेकर विवाद हुआ था. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा. जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










