ePaper

कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने वाला युवक गया जेल

Updated at : 07 Jun 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने वाला युवक गया जेल

डुमरांव : डुमरांव के एक कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है, जिसकी जांच-पड़ताल चल रही है. युवक की पहचान भोजपुर जिले तीयर स्थित अन्हारी बाग निवासी रामजी यादव के पुत्र विनोद यादव के रूप में […]

विज्ञापन

डुमरांव : डुमरांव के एक कोचिंग संचालक से रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है, जिसकी जांच-पड़ताल चल रही है. युवक की पहचान भोजपुर जिले तीयर स्थित अन्हारी बाग निवासी रामजी यादव के पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई है. आरोपी ने कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को अन्य साथियों का सुराग भी बताया है, जिसके आधार पर पुलिस टीम को गठित कर छापेमारी की तैयारी चल रही है.

बताया जाता है कि शहर के राज हाइस्कूल के समीप रहने वाले कोचिंग संचालक के मोबाइल पर बीते 24 मई को उसने कॉल कर कहा कि मैं चंदन गुप्ता बोल रहा हूं. पांच लाख रुपये तैयार रखना. मेरा आदमी जिस जगह पर कहे वहां जाकर दे देना. इसके साथ ही धमकी दी कि पैसा नहीं देने पर इसका अंजाम बुरा होगा. कॉल आते ही संचालक के परिजनों में भय बन गया और इस मामले को लेकर उसने स्थानीय थाने में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज करा दी.
पुलिस ने मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगालनी शुरू की तो उसका लोकेशन एक किलोमीटर के दायरे में ही मिला, जिसके आधार पर पुलिस टोह में जुट गयी और घटना के करीब दस दिनों के बाद ही आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष शिवनारायण राम ने बताया कि युवक ने रंगदारी मांगे जाने की बात स्वीकार कर ली है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन