बीज वितरण के लिए चयनित दुकानदारों पर उठने लगे सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 5:50 AM
बक्सर/राजपुर : कृषि विभाग खरीफ मौसम को लेकर बीज वितरण करने की तैयारी में जुट गया है. मगर किसानों के बीच बीज वितरण के पहले ही चयनित दुकानदारों पर सवाल खड़ा हो गया है. बीज विक्रेताओं के चयन में अनियमितता बरते जाने की बात सामने आ रही है. चयन में नियमों की अनदेखी किये जाने […]
बक्सर/राजपुर : कृषि विभाग खरीफ मौसम को लेकर बीज वितरण करने की तैयारी में जुट गया है. मगर किसानों के बीच बीज वितरण के पहले ही चयनित दुकानदारों पर सवाल खड़ा हो गया है. बीज विक्रेताओं के चयन में अनियमितता बरते जाने की बात सामने आ रही है. चयन में नियमों की अनदेखी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. एक ही विक्रेता को कई दुकानें आवंटित कर दी गयी हैं. किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग दुकानों के आवंटन में एक ही परिवार के कई सदस्यों को बीज बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










