ePaper

दहेज में बाइक नहीं देने से विवाहिता को पीटा

Updated at : 21 May 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं देने से  विवाहिता को पीटा

बक्सर/चौसा : दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की तरफ से मुफस्सिल थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. बताया […]

विज्ञापन

बक्सर/चौसा : दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की तरफ से मुफस्सिल थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है.

बताया जाता है कि हादीपुर की रहने वाली आरती देवी की शादी नावा गांव के रहने वाले अभिमन्यु सिंह के साथ वर्ष 2017 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज में बाइक और सोने की चेन को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. जब मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू किया.
इसी बीच रविवार की शाम आरती देवी का पति अभिमन्यु सिंह, सास, ससुर और ननद में बाइक और सोने की चेन को लेकर उस पर दबाव बनाने लगे. जब आरती देवी ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी. किसी तरह आरती देवी ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी.
सूचना मिलते ही परिजन नावा गांव पहुंचे और आरती को लेकर मुफस्सिल थाना गये, जहां आरती देवी के बयान पर पति अभिमन्यु सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया. पुलिस मामला दर्ज करते ही मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दहेज के लिए विवाहिता को पीटा गया है. मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन