दहेज के लिए विवाहिता को जलाया पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

Updated at : 09 May 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जलाया पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज

बक्सर : दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही आरोपितों गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़िता की मां के बयान पर पति समेत चार लोगों पर मामला इटाढ़ी थाने में दर्ज कराया गया है. पुलिस […]

विज्ञापन

बक्सर : दहेज के लिए विवाहिता को जलाने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही आरोपितों गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पीड़िता की मां के बयान पर पति समेत चार लोगों पर मामला इटाढ़ी थाने में दर्ज कराया गया है.

पुलिस को दिये आवेदन में बताया गया कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलहर गांव की रहनेवाली सुभंति देवी ने वर्ष 2015 में अपनी पुत्री अनिता की शादी हरपुर के रहने वाले हीरालाल राम के पुत्र शंकर राम के साथ की थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही अनिता को दहेज के लिए उसके ससुर हीरालाल राम, भैंसुर शत्रुघ्न राम और गोतनी पुतली देवी प्रताड़ित करने लगे.
जब मांग पूरी नहीं हुई तब दो मई को सभी ने मिलकर अनिता को केरोसिन छिड़कर जला दिया. जब वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी तो ससुरालवालों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया.
साथ ही ससुराल वाले तरह तरह की बातें पुलिस को बता रहे थे. जब इसकी सूचना उसके मां सुभंति देवी को मिली तो उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं उसके ससुराल वाले उसे निजी अस्पताल में छोड़कर भागने में सफल रहे.
इसके बाद अनिता की मां सुभंति देवी ने पति शंकर राम समेत चार लोगों के खिलाफ इटाढ़ी थाने में मामला दर्ज कराया. वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी. इटाढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन