सोनपुर :रेल ट्रैक के पास दोनों तरफ लगी आग, अफरातफरी
Updated at : 06 May 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला दमकल के सहारे आग पर पाया गया काबू सोनपुर : सोनपुर रेलमंडल मुख्यालय के सोनपुर-हाजीपुर रेलखंड के बीच अगलगी की एक बड़ी घटना लोगों की सूझबूझ एवं प्रशासन की तत्परता से टल गयी. सोनपुर के चिड़िया बाजार अंडर पास के समीप रेल ट्रैक की दोनों ओर लोगों […]
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला
दमकल के सहारे आग पर पाया गया काबू
सोनपुर : सोनपुर रेलमंडल मुख्यालय के सोनपुर-हाजीपुर रेलखंड के बीच अगलगी की एक बड़ी घटना लोगों की सूझबूझ एवं प्रशासन की तत्परता से टल गयी. सोनपुर के चिड़िया बाजार अंडर पास के समीप रेल ट्रैक की दोनों ओर लोगों ने धुआं उठते देखा. देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया.
लेकिन लोगों की सजगता एवं तत्परता के कारण आग पर काबू पा लिया गया. घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन से लेकर रेलवे के पदाधिकारियों तक समय रहते दमकल के साथ स्थल पर पहुंच कर आग को नियंत्रित करने में लग गये. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान अप व डाउन ट्रैक से ट्रेनों के गुजरने का समय भी था. इसकी वजह से अधिकारी बेचैन थे. किंतु, दमकल कर्मियों ने काफी सजगता का परिचय दिया.
आग कैसे लगी यह न ही स्थानीय लोग बता पा रहे हैं और न ही रेल पदाधिकारी बता रहे हैं. लेकिन, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि चलती रेलगाड़ी से किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीने के बाद जलते हुए फेंक दिया हो, जिसके कारण रेल लाइन के दोनों ओर की जंगली लकड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया हो. आग की लपटें अगर तेज होतीं और उसी समय पर कोई गाड़ी गुजरती तो किसी बड़ी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता था. आग पर काबू पाते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन व रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




