शहर में अपराधियों ने की फायरिंग पुलिस ने एक बाइक को किया जब्त
Updated at : 24 Apr 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : शहर के पीपी रोड में सोमवार की रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये. लोगों की भीड़ देखकर अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे. घटनास्थल पर अपराधियों की बाइक छूट गयी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर के पीपी रोड में सोमवार की रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये. लोगों की भीड़ देखकर अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे.
घटनास्थल पर अपराधियों की बाइक छूट गयी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही बाइक को जब्त कर लिया गया.
बताया जाता है कि शहर के पीपी रोड के रहने वाले राजकुमार सिंह सोमवार की रात अपने परिवार के साथ सोये थे. इसी बीच चरित्रवन के रहनेवाले श्याम प्रकाश सिंह और उनका एक साथी दो बाइकों पर आये.
इसके बाद दोनों ने राजकुमार सिंह के घर पर गोलियां चलाना शुरू कर दी. गोली की आवाज सुनकर राजकुमार सिंह बाहर निकले तो अपराधियों ने उन पर भी गोलियां चलायीं. हालांकि वे बाल-बाल बच गये. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गये.
लोगों को जुटता देख अपराधी हथियार लहराते हुए भागने में सफल रहे. एक अपराधी की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गयी.
नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा. सूत्रों ने बताया कि नगर पर्षद की ठेकेदारी को लेकर राजकुमार पर श्याम प्रकाश ने गोलियां बरसायी हैं. दोनों के बीच ठेकेदारी को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




