पुलिस वालो से भिड़े चार लोग, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2019 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : शहर के गोलंबर के समीप शुक्रवार की देर शाम पुलिस के साथ कुछ लोग कागजात मांगने को लेकर भीड़ गये. पुलिस के साथ हुए हाथापाई की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार गोलंबर […]
विज्ञापन
बक्सर : शहर के गोलंबर के समीप शुक्रवार की देर शाम पुलिस के साथ कुछ लोग कागजात मांगने को लेकर भीड़ गये. पुलिस के साथ हुए हाथापाई की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के अनुसार गोलंबर के समीप नगर थाना पुलिस वाहन जांच अभियान कर रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे. पुलिस वाले ने युवकों को रोककर कागजात की मांग की.
कागजात की मांग करने के दौरान किसी बात को लेकर सभी युवक पुलिस से ही हाथापाई करने लगे. पुलिसवालों के साथ मारपीट होते ही भगदड़ मच गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी. इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है.
वही दो भागने में सफल रहे. नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान कुछ युवक पुलिस से भीड़ गये थे. युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.
साथ ही मामले की जांच की जा रही.
जिले के सभी थानों के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. जहां पुलिस ने बिना हेलमेट, लाइसेंस, कागजात के बिना वाहन चलाने वालों से हजारों रुपये का जुर्माना वसूला.
वहीं बड़े वाहनों की पुलिस ने बारीकी से जांच की. पुलिस के इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मच गया. बाइक सवार अपनी बाइक लेकर इधर-उधर भागते नजर आये.
नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गयी.
साथ ही बिना कागजात के वाहन चलाने वालों से 300 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि चुनाव को देखते हुए 50 हजार रुपये से अधिक की राशि ले जाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया. इस तरह के अभियान आगे भी चलाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




