राजेश हत्याकांड का मुख्य आरोपित धराया
Updated at : 29 Mar 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : अनुमंडल की पुलिस ने बासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के कतिकनार गांव निवासी राजेश सिंह की हत्या का उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए डुमरांव थाने में एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि इस हत्या में शामिल कतिकनार गांव निवासी धीरज […]
विज्ञापन
डुमरांव : अनुमंडल की पुलिस ने बासुदेवा ओपी थाना क्षेत्र के कतिकनार गांव निवासी राजेश सिंह की हत्या का उद्भेदन करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इसकी जानकारी देते हुए डुमरांव थाने में एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि इस हत्या में शामिल कतिकनार गांव निवासी धीरज कुमार सिंह को ओपी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.
पकड़े गये आरोपित ने हत्या किये जाने की बात स्वीकार की है. इस मामले में मृतक की पत्नी नीतू देवी ने 14 मार्च को बासुदेवा ओपी में कांड संख्या 84/19 दर्ज कराया था. हत्या के बाद से ही पुलिस अनुसंधान में जुटी थी और घटना के 15 वें दिन इसका उद्भेदन हो गया.
एसडीपीओ ने बताया कि घटना के दिन राजेश अपने घर से 50 हजार नकद सहित हजारों रुपये के गहने लेकर जुए के अड्डे पर बाइक से केसठ पहुंचा, जहां धीरज सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ हत्या का प्लान तय किया और उसे हत्या से पहले जमकर शराब पिलायी गयी.
जब मृतक शराब के नशे में चूर हो गया तो हत्यारों ने उसे बाइक पर बैठाकर बासुदेवा बाल के जंगल में गये और वहीं पर उसकी हत्या कर फरार हो गये. बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपित धीरज के साथ मृतक राजेश का संबंध गहरा था. वे दोनों गोबिनापुर गांव के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजा का कारोबार करते थे. वे गांजा की खेप लेकर हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों तक पहुंचते थे.
एसडीपीओ ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपित धीरज अपने दोस्तों से एक लाख की राशि कर्ज के रूप में लिया था. दोस्तों द्वारा बार-बार राशि मांगने का दबाव आ रहा था कर्ज चुकता करने के लिए आरोपित ने सुपाड़ी ली और राजेश की हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में तीन और लोग शामिल हैं, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर ऐजाज अहमद खान, थानाध्यक्ष शिवनारायण राम सहित अन्य मौजूद थे.
पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी
राजपुर.थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार को जहर से हुई मौत के बाद मृतक महिला सीमा देवी की मां सोनामती देवी द्वारा मृतक के पति अजीत सिंह समेत सर्वजीत सिंह, मीरा देवी, मनजीत सिंह, जगदीश सिंह ,राधिका देवी, अंबिका देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. दिये गये आवेदन के अनुसार मां ने आरोप लगाया है कि लड़की के खाना में जहर मिलाकर दिया गया है. जिससे उसकी मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




