बच्चों ने दर्शकों का मन मोहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 2:09 AM
विज्ञापन
बक्सर : राजपुर प्रखंड के धनसोई स्थित बन्नी तियरा रोड में संचालित सेंट जेवियर इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को 5 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के सचिव शांति देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया दीपनारायण प्रसाद, पूर्व बीडीसी धर्मेंद्र प्रसाद, छोठु प्रसाद गुप्ता, कृष्ण […]
विज्ञापन
बक्सर : राजपुर प्रखंड के धनसोई स्थित बन्नी तियरा रोड में संचालित सेंट जेवियर इंग्लिश स्कूल में गुरुवार को 5 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के सचिव शांति देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व मुखिया दीपनारायण प्रसाद, पूर्व बीडीसी धर्मेंद्र प्रसाद, छोठु प्रसाद गुप्ता, कृष्ण मोहन प्रसाद, सुमन प्रसाद शामिल रहे. कार्यक्रम का संचालन एवं उद्घोषणा स्कूल के शिक्षिका दिव्या मैम ने की.
संबोधित करते हुए शांति देवी ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने को लेकर स्कूल की स्थापना की गयी है, जिससे सुदूरवर्ती इलाके के बच्चों को भी बेहतर एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा सके.
वहीं स्कूल के प्राचार्य रवि रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था बनाने की हर संभव प्रयास किया जाता है. पांचवें वार्षिकोत्सव पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. जिसमें छोटे बच्चों ने नेपाली डांस की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों व दर्शकों का मनमोह लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










