मौसमी बीमारी से ग्रसित होने लगे लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : चिलचिलाती गर्मी के बाद अचानक मौसम बदलने से लोग बीमार होने लगे हैं. सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. लोग खांसी, सर्दी, बुखार, डायरिया, पेचिस व मलेरिया से पीड़ित होकर इलाज कराने अस्पताल आ रहे हैं. सदर अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया […]
विज्ञापन
बक्सर : चिलचिलाती गर्मी के बाद अचानक मौसम बदलने से लोग बीमार होने लगे हैं. सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. लोग खांसी, सर्दी, बुखार, डायरिया, पेचिस व मलेरिया से पीड़ित होकर इलाज कराने अस्पताल आ रहे हैं.
सदर अस्पताल में बच्चों के डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण युवा और वृद्धों के साथ बच्चे भी बीमार हो रहे हैं. अस्पताल में रोजाना 30 से 40 की संख्या में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं.
बदलते मौसम में मच्छरों की वजह से डेंगू, मलेरिया की बीमारी अक्सर लोगों को होने लगती है. यह एक तरह का बुखार होता है जो मच्छरों के काटने से होता है. उन्होंने बताया कि मौसम से होनेवाली बीमारी डायरिया एक आम बीमारी है. जो संक्रमित भोजन और गंदे पानी के कारण होती है.
यह शरीर में जीवाणुओं के संक्रमण से फैलती है. इसमें पेट मरोड़ने होने के साथ डायरिया भी होने की आशंका बनी रहती है. उन्होंने बताया कि इन सभी बीमारियों के अलावा अधिकतर मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि पेट दर्द व पथरी बीमारी से पीड़ित मरीजों को ज्यादा- से- ज्यादा पानी पीना चाहिए. उन्होंने प्रत्येक को एक दिन में 5 से 10 लीटर पानी पीने की बात कही है.
कैसे करें बचाव
चाय कॉफी का सेवन आप यदि करना पसंद करते हैं तो चाय में तुलसी, अदरक, काली मिर्च और मुलेठी दाल कर सेवन करें. यह आपको मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
कुछ खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथ को पूरी तरह से साफ रखें.
खांसने व छींकने पर हाथ जरूर धोएं और रूमाल की जगह टिशू पेपर का इस्तेमाल करें.
रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा.
घर के आसपास गंदा पानी नहीं जमा होने दें. और आसपास के जगहों को स्वच्छ रखें.
रात में सोते समय मच्छरदानी लगाएं.
बासी भोजन नहीं करें.
क्या कहते हैं चिकित्सक
इस तरह के मौसम में सतर्कता ही लाभकारी है. इस मौसम में इन बातों पर विशेष ध्यान देना होगा.
डॉ अनिल कुमार सिंह, सदर अस्पताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










