इफको बाजार केंद्र से 13 लाख 28 हजार का गबन, बिक्री सहायक पर मामला हुआ दर्ज
Updated at : 14 Mar 2019 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : नया भोजपुर के एनएच 84 स्थित इफको बाजार लिमिटेड केंद्र से भारी-भरकम राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में कंपनी के स्टेट अधिकारी नितिन कुमार मिश्रा ने केंद्र के बिक्री सहायक पर नामजद मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है. पुलिस मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर […]
विज्ञापन
डुमरांव : नया भोजपुर के एनएच 84 स्थित इफको बाजार लिमिटेड केंद्र से भारी-भरकम राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में कंपनी के स्टेट अधिकारी नितिन कुमार मिश्रा ने केंद्र के बिक्री सहायक पर नामजद मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है.
पुलिस मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जाता है कि एनएच 84 सड़क के समीप नया भोजपुर में इफको नयी बाजार के जरिये कंपनी द्वारा इलाके के किसानों को खाद, बीज, कृषि रसायन आदि सरकारी दर पर उपलब्ध कराता था.
इस केंद्र की देखरेख की जिम्मेदारी कंपनी द्वारा यूपी के जौनपुर स्थित कोहिला कला गांव निवासी अनुपम सिंह के जिम्मे दी गयी थी, लेकिन अचानक 15 नवंबर 2018 को अनुपम सिंह का निधन हो गया.
इसके बाद कंपनी ने इसकी जिम्मेदारी मुरार थाने के आमसारी गांव निवासी प्रभुनारायण सिंह के जिम्मे सौंपी. मार्च के वित्तीय वर्ष में जब केंद्र की ऑडिट की गयी तो 5 लाख 26 हजार 694 रुपये की राशि और 8 लाख 2 हजार 9 रुपये का स्टॉक कम पाया गया. इसको लेकर कंपनी के अधिकारियों ने बिक्री सहायक प्रभुनारायण से पूछताछ की.
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्टेट अधिकारी ने बिक्री सहायक के खिलाफ 13 लाख 28 हजार 700 रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में नामजद एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




