शराब माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 6:13 AM
विज्ञापन
बहुत दिनों से बक्सर पुलिस को थी तलाश यूपी से शराब लेकर बक्सर में करता था सप्लाई बक्सर : औद्योगिक थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक शराब माफिया को रविवार की देर शाम शहर को गोलंबर के पास से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य […]
विज्ञापन
बहुत दिनों से बक्सर पुलिस को थी तलाश
यूपी से शराब लेकर बक्सर में करता था सप्लाई
बक्सर : औद्योगिक थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक शराब माफिया को रविवार की देर शाम शहर को गोलंबर के पास से गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार शराब माफिया शहर के सोहनीपट्टी का रहने वाला मंडल राय बताया जाता है. औद्योगिक थानाध्यक्ष राजीव कुमार राम ने बताया कि बक्सर पुलिस को बड़े दिनों से मंडल राय की तलाश थी. रविवार की देर शाम सूचना मिली कि मंडल राय शहर के गोलंबर के समीप एक दुकान के पास खड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने बताया कि मंडल राय यूपी से शराब लेकर बक्सर में सप्लाई करता था. दो गिरफ्तार तस्करों ने इसका नाम बताया था. बता दें कि 3 अगस्त को औद्योगिक थाना की पुलिस ने गंगा सेतु पर छापेमारी कर एक कार और एक बाइक से करीब हजार बोतल विदेशी शराब की बरामदगी की थी. साथ ही इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया था. दोनों तस्करों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान मंडल राय का नाम बताया था. दोनों तस्करों ने बताया कि मंडल राय यूपी से शराब की खेप मंगवाता है और बक्सर के कई इलाकों में सप्लाई करता है. सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी थी. रविवार की देर शाम पुलिस ने उसे गोलंबर के पास से गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










