महिला की हत्या कर शव को नहर के करहा में फेंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटवन के दौरान ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना बक्सर/नावानगर : अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर उसके शव को नहर से निकले करहा में फेंक फरार हो गये. घटना नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर-परमेश्वरपुर पथ के गुंजाडीह के समीप घटी. घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना के बाद […]
विज्ञापन
पटवन के दौरान ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
आपके शहर में
विज्ञापन
बक्सर/नावानगर : अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर उसके शव को नहर से निकले करहा में फेंक फरार हो गये. घटना नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर-परमेश्वरपुर पथ के गुंजाडीह के समीप घटी. घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची संबंधित थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है. महिला की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष की बतायी जाती है. बताया जाता है कि गंजाडीह के ग्रामीण रविवार की रात अपने खेत की पटवन करने के लिए नहर से करहा के माध्यम से अपने खेत में पानी ले जा रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों ने देखा कि एक महिला का शव पानी में तैर रहा है. लोगों ने इसकी सूचना अपने गांव वालों को दी. सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. गांव के लोग शव को देखने के लिए करहा की तरफ दौड़ने लगे.
वहीं कुछ लोगों ने इसकी सूचना नावानगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पायी है. मामले की जांच की जा रही है. महिला के शरीर पर किसी तरह का जख्म नहीं है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. पुलिस हर बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. साथ ही आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है. जिले के सभी थानों में महिला की तस्वीर भेज दी गयी है. वहीं गांव के लोगों ने बताया कि महिला की हत्या कहीं और कर उसके शव को करहा में फेंक दिया गया है. ऐसे में महिला के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं था कि जिससे उसकी हत्या का कारण पता चल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन