बदमाशों की आहट से अनजान थे घर के लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2018 4:23 AM
विज्ञापन
सुबह नींद खुली तो चोरी की बात आयी सामने पत्नी ने की पति की पिटाई चार पर प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच करने में जुटी पुलिस डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला मुहल्ले में पत्नी द्वारा पति की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पति ने पत्नी […]
विज्ञापन
सुबह नींद खुली तो चोरी की बात आयी सामने
पत्नी ने की पति की पिटाई चार पर प्राथमिकी दर्ज
मामले की जांच करने में जुटी पुलिस
डुमरांव : स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला मुहल्ले में पत्नी द्वारा पति की पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पति ने पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ डुमरांव थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि सिमरी थाने के एकौना गांव निवासी पंकज प्रधान अपनी मां के साथ ससुराल पहुंचा और मामूली बात को लेकर पत्नी सहित ससुरालवालों के बीच कहासुनी हो गयी. मामला इस कदर बढ़ा की पत्नी सहित ससुराल के लोगों ने पंकज की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान पंकज जख्मी हो गया, जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया.
इस मामले में पीड़ित ने पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है तो वहीं पत्नी देवकी देवी ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










