पुलिस की नजर में हैं जमानत से छूटे अपराधी
अपराधियों की खैर-खबर को लेकर पुलिस पहुंच रही है उनके घर कर रही खबरदार, गड़बड़ी की तो हो जायेगी गिरफ्तारी एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम कर रही है काम बक्सर : क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस का प्लान कामयाब हो रहा है. पुलिस वैसे अपराधियों पर पैनी नजर नजर रख रही है,जो हाल […]
अपराधियों की खैर-खबर को लेकर पुलिस पहुंच रही है उनके घर
आपके शहर में
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर इसके लिए सदर एसडीपीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम काम कर रही है. टीम में मुख्य तौर पर डीआइयू को भी लगाया गया है. शहर के नगर,मुफ्स्सिल व औद्योगिक थाने की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के सभी दागियों की सूची तैयार कर अपने अभियान पर जुट गयी है.बक्सर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में ऐसे 14 दागियों की सूची तैयार की गयी है,जो संगीन आपराधिक मामलों में पिछले दिनों गिरफ्तार होकर जेल भेजे गये थे. जो फिलहाल जमानत पर रिहा है. ऐसे दागी लोग पुन: कोई आपराधिक घटना को अंजाम न दे डाले,इसके लिए उनपर विशेष नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए