युद्धाभ्यास में शहीद हुए मंटू का शव आया गांव

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : देश की रक्षा करने को लेकर युद्ध का अभ्यास करने के दौरान अरुणांचल प्रदेश स्थित चाइना बॉर्डर पर बक्सर का लाल शहीद हो गया. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड की खूटहां पंचायत के हितन पड़री गांव निवासी सच्चिदानंद तिवारी के पुत्र अरविंद कुमार तिवारी उर्फ मंटू तिवारी सेना में चाइना बॉर्डर पर अरुणांचल […]

विज्ञापन

बक्सर : देश की रक्षा करने को लेकर युद्ध का अभ्यास करने के दौरान अरुणांचल प्रदेश स्थित चाइना बॉर्डर पर बक्सर का लाल शहीद हो गया. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड की खूटहां पंचायत के हितन पड़री गांव निवासी सच्चिदानंद तिवारी के पुत्र अरविंद कुमार तिवारी उर्फ मंटू तिवारी सेना में चाइना बॉर्डर पर अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे. मंटू 15 दिन पूर्व अपने भाई की शादी संपन्न कराने के बाद ड्यूटी पर गये थे. इसी बीच ड्यूटी में दुर्घटना के दौरान शहीद हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह मनहूस खबर जैसे ही उनके गांव मिली की पूरे गांव में मातम छा गया. पूरे इलाके के लोग वीर जवान के घर पर पहुंच परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. शुक्रवार की देर शाम पार्थिव शरीर घर पहुंचा. मंटू मंगलवार की शाम करीब शाम आठ बजे युद्धाभ्यास करते हुए शहीद हो गये. गांव के लोगों ने बताया कि अरविंद बड़े ही शांत स्वभाव के थे. उनके नहीं रहने की कमी परिजनों के साथ गांववालों को भी खलेगी. उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन से गांव लाया गया. कुछ देर तक गांव पर रुकने के बाद बक्सर के चरित्रवन श्मशान घाट पर उन्हें जवानों ने अंतिम सलामी दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन