उत्तरप्रदेश से चोरी गया सरिया बक्सर से बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:01 AM
विज्ञापन
दुकान के मालिक को यूपी पुलिस ले गयी अपने साथ चालक की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने की छापेमारी बक्सर : यूपी पुलिस ने नगर थाना पुलिस की सहायता से यूपी से चोरी किये गये सरिया को बक्सर से बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार […]
विज्ञापन
दुकान के मालिक को यूपी पुलिस ले गयी अपने साथ
चालक की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने की छापेमारी
बक्सर : यूपी पुलिस ने नगर थाना पुलिस की सहायता से यूपी से चोरी किये गये सरिया को बक्सर से बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक शहर का रहनेवाला रोली सिंह बताया जाता है. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले यूपी से सरिया लदा ट्रक चालक सहित गायब हो गया था. ट्रक के मालिक ने यूपी के गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाने में मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया. ट्रकचालक ने पुलिस को बताया कि चोरी किया गया सरिया बक्सर के रोली सिंह की दुकान पर बेचा गया है. इसकी सूचना मिलते ही यूपी पुलिस ने बक्सर पुलिस के सहयोग से शहर के चरित्रवन स्थित सरिया दुकान पर छापेमारी कर चोरी के 34 टन सरिया बरामद कर लिया.
दुकान के मालिक रोली सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी लेकर चली गयी. दुकान के मालिक रोली सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दुकान किसी को किराये पर दिया है लेकिन उसके बाद भी पुलिस उसे अपने साथ ले गयी. नगर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस और बक्सर पुलिस के सहयोग से चरित्रवन में छापेमारी कर 34 टन सरिया को बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि किन माध्यमों से होकर चोरी किये गये सरिया को बक्सर के संबंधित दुकान में बेचा गया. नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि इस मामले अभी दूसरे अपराधियों की गिरफ्तारी होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










