पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीया बच्ची की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jun 2018 6:07 AM
विज्ञापन
मातम. बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार राजपुर : सड़क निर्माण को लेकर खोदे गये गड्ढे में गिरने से एक छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर शाम की है. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. हादसे में मरनेवाली बच्ची की पहचान थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
मातम. बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीत्कार
राजपुर : सड़क निर्माण को लेकर खोदे गये गड्ढे में गिरने से एक छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की देर शाम की है. घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. हादसे में मरनेवाली बच्ची की पहचान थाना क्षेत्र के जमुनी डेहरा गांव निवासी जितेंद्र राम की छह वर्षीया पुत्री रुमा कुमारी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि गुरुवार की शाम रुमा गांव के अन्य बच्चों के साथ शौच के लिए घर से निकली थी. गांव के दक्षिण सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां जेसीबी से बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गये थे.
बरसात में खोदे गये इस गड्ढे में भारी जलजमाव हो गया था. शौच के लिए जाने के क्रम में बच्ची पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. बच्ची को गड्ढे में डूबता देख वहां मौजूद दूसरे बच्चे शोर मचाने लगे. बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गये. काफी प्रयास के बाद रुमा को पानी भरे गड्ढे से निकालकर इलाज के लिए पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
बच्ची के मृत घोषित किये जाने के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से बताया कि सड़क निर्माण कार्य में जुटे पदाधिकारियों की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गयी है. रुमा के साथ रहे दूसरे बच्चों ने बताया कि रास्ते में चलने के दौरान पैर फिसलने से रुमा गड्ढे में जा गिरी. ग्रामीणों ने इसके लिए मृतका के परिजनों को सरकार की तरफ से सहायता राशि देने की मांग की.
ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व में भी इस तरह की लापरवाही बरती गयी थी. कई बार इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को दी गयी है. बावजूद इसके पदाधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं. वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति काफी आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










