अब कइसे माई के मुहंवा देखाइब ऐ बबुआ

डुमरांव : 12 वर्षीय ददन की मौत की खबर मिलते ही दलित टोला में मातम पसर गया. मृतक की बहन उर्मिला देवी बेहोश होकर गिर पड़ी. ग्रामीणों ने उसको होश में लाकर सांत्वना दिया. होश में आते ही उर्मिला रोने-बिलखने लगी. वह रो रोकर कह रही थी अब कईसे माई के मुहवा देखाइब ऐ बबुआ. […]
डुमरांव : 12 वर्षीय ददन की मौत की खबर मिलते ही दलित टोला में मातम पसर गया. मृतक की बहन उर्मिला देवी बेहोश होकर गिर पड़ी. ग्रामीणों ने उसको होश में लाकर सांत्वना दिया. होश में आते ही उर्मिला रोने-बिलखने लगी. वह रो रोकर कह रही थी अब कईसे माई के मुहवा देखाइब ऐ बबुआ. उर्मिला बार-बार अपने छोटे भाई के शव की मांग कर रही थी.
परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया और टोले के अन्य महिलाएं भी रोने लगीं. अधिकांश महिलाएं सड़क पर उतर आयी थीं. जख्मी किशोर ददन को खोजने लगी. जब पता चला कि उसकी मौत हो गयी है और पुलिस ने शव को हटा दिया है इसके बाद महिलाएं भी आग बबूला हो गयीं और पुलिस के विरोध में सड़क पर बैठ गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




