तीन ओवरलोडेड ट्रक जब्त

डुमरांव : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के आवागमन को लेकर प्रशासन की लावरवाही को स्थानीय विधायक ने तीन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर आइना दिखाया है. बुधवार को रात करीब 12 बजे स्थानीय विधायक डॉ दाउद अली डुमरांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आये हुए थ़े उन्होंने देखा कि बालू […]
डुमरांव : डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के आवागमन को लेकर प्रशासन की लावरवाही को स्थानीय विधायक ने तीन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर आइना दिखाया है.
बुधवार को रात करीब 12 बजे स्थानीय विधायक डॉ दाउद अली डुमरांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आये हुए थ़े उन्होंने देखा कि बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के चलने से सड़कें काफी खस्ताहाल हो रही है. विधायक ने डुमरांव के थानाध्यक्ष रघुनाथ सिंह के सहयोग तीन ओवरलोडेड ट्रकों को धर दबोचा.
इसके बाद डीटीओ सहित उच्च अधिकारियों से बात की. अहले सुबह डीटीओ राजकुमार झा मौके पर पहुंच कर तीनों ट्रकों पर 40-40 हजार रुपये का जुर्माना किया है. डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों के चलने से दो राष्ट्रीय राजमार्गो को जोड़ने वाली उक्त पथ के अति खस्ताहाल होने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है. विधायक द्वारा ओवरलोडेड ट्रकों के पकड़े जाने से नगर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










