PHOTOS : पटना में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, तोड़ी गयी कई दुकानें

Updated:
विज्ञापन

पटना में बुधवार को नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिसके तहत विद्यापति मार्ग स्थित चंपारण मीट हाउस के बगल में मुड़ने वाली गली में एक दो मंजिला इमारत को तोड़ा गया. साथ ही जीपीओ गोलंबर से जंक्शन गोलंबर तक चले अभियान में कई ठेले जब्त किए गए.

विज्ञापन
undefined

पटना के विद्यापति मार्ग स्थित चंपारण मीट हाउस के बगल में मुड़ने वाली गली में पटना नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. इस दौरान एक-दो मंजिले इमारतों को तोड़ा गया, जिनमें छह दुकानें थीं. इस कार्य में जेसीबी के साथ बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मी लगाये गये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

मालूम हो कि कोर्ट के आदेश से यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है. मंगलवार को गली के मुहाने से लेकर मंडपम हाल की ओर बने 20 करकटनुमा पक्की संरचनाओं को धवस्त किया गया था.

undefined

निगम कर्मी के साथ 10 सशस्त्र और 30 लाठीधारी पुलिसकर्मियों को लगाया गया था. इनमें 10 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं. ढहाये जा रहे दो मंजिले मकान का कुछ हिस्सा बचा रहा गया है, जिसे गुरुवार को तोड़ा जायेगा.

undefined

पटना के जीपीओ गोलंबर से जंक्शन गोलंबर तक भी बुधवार को लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला. इस क्रम में तीन हाइवा सामान जब्त किया गया, जिनमें 26 ठेले, चौकी और लोहे के स्टैंड थे.

undefined

नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के शुरू होने के बाद न्यू मार्केट फुटपाथी दुकानदार संघ ने भी उसके विरोध में प्रदर्शन करना शुरू किया. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों के समर्थन में विधायक महबूब आलम आ गये. उनके आने से प्रदर्शन कर रहे फुटपाथी दुकानदार अधिक उग्र हो गये. इससे वहां अतिक्रमण को हटाने गयी नगर निगम की टीम के अधिकारियों के साथ उनकी बहस भी हुई .

undefined

पटना में फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने के खिलाफ बुधवार को भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम के नेतृत्व में स्टेशन के पास फुटपाथ दुकानदारों ने पाया नंबर छह के पास प्रदर्शन किया.

undefined

महबूब आलम ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार चल रही है, उसे हमारी पार्टी का समर्थन है, ऐसी स्थिति में एक भी फुटपाथ दुकानदार की दुकान नहीं उजड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड स्थित फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने के खिलाफ हम नगर विकास मंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे.

undefined

पटना जीपीओ गोलंबर से जंक्शन गोलंबर तक अतिक्रमण हटाए जाने के बाद सड़क काफी चौड़ी हो गयी. जिससे जाम की समस्या से भी निजात मिली और लोगों को आने जानें में सुविधा हुई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन