BSEB Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में 2.4 फीसदी की गिरावट, द्वितीय श्रेणी में पास करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा
BSEB Bihar Board 12th Result 2021 LIVE, Bihar Board BSEB 10th, 12th Result 2021 Date, Sarkari Result 2021 Live News Updates, BSEB Intermediate Result 2021 Date: बीएसईबी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है. होली से पहले ही आज रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल तीनों संकाय में बेटियों ने कमाल किया है. विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में छात्राएं टॉपर बनी हैं. इंटर का परिणाम आप onlinebseb.in और biharboardonline.gov.in पर अपना रॉल नंबर और रॉल कोड डालकर देख सकते हैं. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट की लाइव अपडेट के लिए बनें रहे Prabhatkhabar.com के साथ
Bihar Board interResult: रिजल्ट जारी कर बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास
लगातार तीन वर्षों से देश में सबसे पहले इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया. वर्ष 2019 में 30 मार्च, 2020 में 24 मार्च व 2021 में 26 मार्च को रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया है. इस वर्ष इंटरमीडिएट रिजल्ट न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में रिकॉर्ड समय के अंदर सबसे पहले प्रकाशित किया गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
BSEB Inter Result 2021: इंटर रिजल्ट 2021 की खास बातें
इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं. इस साल कुल 78.04 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं. गौरतलब है कि इस बार कुल 13,40, 267 विद्यार्थी इंटर परीक्षा में शामिल हुए थे.
BSEB Inter Result 2021: इंटर परीक्षा में कुल 78.04 फीसदी पास
इंटर परीक्षा में इस बार कुल 78.04 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं. आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है. आर्ट्स में मधु भारती, कॉमर्स में सुगंधा कुमारी और साइंस में सोनाली कुमारी टॉपर रही हैं. आर्ट्स में मधु भारती के साथ सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कैलाश कुमार ने भी टॉप किया है.
BSEB Inter Result 2021: कैसा रहा इस बार का रिजल्ट?
इंटर परीक्षा 2021 का रिजल्ट आ गया है. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस बार कला में 77.99 %, कॉमर्स में 91.48% और साइंस में 76.28% छात्र-छात्राओं ने पास किया है. तीनों संकाय में बेटियां ने टॉप किया है.
BSEB 12th Result 2021: बिहार इंटर के टॉपर्स का नाम क्या है
बिहार बोर्ड इंटर के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य, कला संकाय के टॉप पांच छात्र-छात्रों के नाम आप निम्न फाइल में देख सकते हैं.
BSEB 12th Result 2021: इंटर रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी
इंतजार खत्म हुआ. बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट का ऐलान किया. इस साल इंटर रिजल्ट में बेटियों ने कमाल किया है. तीनों संकाय में लड़कियां ही टॉपर है. विज्ञान में नालंदा की सोनाली टॉपर, वाणिज्य में सुगंधा कुमारी और कला संकाय में मधु भारती व कैलाश सयुंक्त रूप से टॉपर चुने गए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए