पत्नी को पढ़ाने के लिए बेची जमीन, दिलाई स्कूटी, BPSC टीचर का पति बोला- बॉयफ्रेंड से रातभर करती थी बात, दार्जिलिंग भी साथ गई

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Jun 2026 10:57 AM

विज्ञापन

अमन और गुंजन की फाइल फोटो

Hajipur BPSC Teacher Controversy: वैशाली की BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी और उनके पति अमन कुमार के बीच चल रहे विवाद में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. पत्नी के आरोपों के बाद पति ने कई दावे किए हैं. अमन का कहना है कि उन्होंने पत्नी की पढ़ाई और करियर के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया, लेकिन नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया.

विज्ञापन

Hajipur BPSC Teacher Controversy: वैशाली की BPSC शिक्षिका गुंजन कुमारी और उनके पति अमन कुमार के बीच चल रहा विवाद अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. गुंजन के आरोपों के बाद अब उनके पति अमन कुमार सामने आए हैं और उन्होंने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. अमन का कहना है कि उन्होंने पत्नी की पढ़ाई से लेकर नौकरी तक हर कदम पर साथ दिया, लेकिन शिक्षक बनने के बाद उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया.

‘पढ़ाई के लिए जमीन तक बेच दी’

अमन कुमार ने बताया कि उनकी शादी साल 2013 में हुई थी. उस समय गुंजन सिर्फ इंटर पास थीं. शादी के बाद उन्होंने पत्नी को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. पहले ग्रेजुएशन, फिर बीएड और बाद में BPSC की तैयारी के लिए भी पूरा सहयोग दिया.

उनका दावा है कि पत्नी की पढ़ाई पर लाखों रुपये खर्च किए. यहां तक कि आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पैतृक जमीन का हिस्सा भी बेचना पड़ा. अमन ने कहा कि उन्होंने पत्नी एडमिशन पटना में कोचिंग में कराया और स्कूटी भी दिलाई ताकि वह आसानी से पढ़ाई कर सके.

‘अपने घर पर प्लास्टर नहीं, पत्नी की पढ़ाई पर खर्च किया पैसा’

अमन ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी कई जरूरतों को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि अगर मैंने किसी दूसरी महिला के लिए आलीशान घर बनाया होता तो आज मेरे अपने घर की दीवारों पर भी प्लास्टर चढ़ा होता. आज भी मेरा घर अधूरा है, क्योंकि जो कमाया वह पत्नी की पढ़ाई और करियर पर खर्च किया.

शिक्षक बनने के बाद बदल गया व्यवहार

अमन का आरोप है कि दिसंबर 2023 में BPSC TRE-2 के जरिए गुंजन का सेलेक्शन शिक्षिका के रूप में हुआ. इसके बाद उन्हें सुपौल जिले में पोस्टिंग मिली. अमन के मुताबिक नौकरी मिलने के कुछ समय बाद पत्नी का व्यवहार बदलने लगा और दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई.

उन्होंने दावा किया कि इसी दौरान गुंजन की मुलाकात अपने पुराने परिचित प्रेम प्रकाश से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. अमन का आरोप है कि पत्नी ने उन्हें और उनके बेटे को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया. अमन और गुंजन के बेटे ने बताया कि सुपौल में प्रेम अंकल हमेशा घर आते थे. कई दिनों तक साथ रहते थे. कथित प्रेमी प्रेम प्रकाश और गुंजन दो दिनों तक दार्जिलिंग में भी साथ रहे.

बैंक स्टेटमेंट और कॉल रिकॉर्ड कोर्ट में सौंपने का दावा

अमन ने कहा कि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में अदालत में कई दस्तावेज जमा किए हैं. उनके अनुसार पत्नी और कथित प्रेमी के बैंक खातों के स्टेटमेंट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत किए गए हैं.

उन्होंने दावा किया कि कुछ तारीखों पर दोनों खातों से एक ही स्थान पर ट्रांजेक्शन हुए हैं. साथ ही कॉल रिकॉर्ड में भी दोनों के बीच लगातार बातचीत के प्रमाण मौजूद हैं. अमन का कहना है कि इन सभी तथ्यों की जांच अदालत में हो रही है.

वायरल डांस वीडियो पर भी दी सफाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों गुंजन और अमन का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक भोजपुरी गाने पर नजर आ रहे हैं. इस पर अमन ने कहा कि यह किसी विवाद का वीडियो नहीं है. उनके मुताबिक यह दिसंबर 2024 में एक पारिवारिक शादी और हल्दी समारोह के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. उन्होंने कहा कि पुराने वीडियो को वर्तमान विवाद से जोड़कर पेश किया जा रहा है.

बेटे ने भी मां को लेकर लगाए आरोप

पति-पत्नी के विवाद के बीच उनके 10 वर्षीय बेटे का बयान भी सामने आया है. अमन के अनुसार बेटे ने दावा किया है कि एक व्यक्ति अक्सर उसकी मां से मिलने घर आता था. मां ने बेटे को उस व्यक्ति को ‘मामा’ बताने के लिए कहा था. अमन ने कहा कि बच्चा फिलहाल उनके साथ रहना चाहता है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में बेटा अपनी मां के साथ रहने की इच्छा जताता है तो वह उसके फैसले का सम्मान करेंगे.

मामला पहुंचा अदालत

पति-पत्नी के बीच का विवाद अब अदालत तक पहुंच चुका है. अमन कुमार का कहना है कि उन्होंने अपने दावों से जुड़े सभी दस्तावेज न्यायालय में जमा कर दिए हैं. दूसरी ओर, गुंजन की तरफ से इन नए आरोपों पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है और सभी आरोपों की सच्चाई अदालत की प्रक्रिया और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read: खेसारी लाल यादव बोले- मैं पवन सिंह का चमचा नहीं हूं, संघर्ष के दिनों को याद कर बताया कब बदली किस्मत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन