PHOTOS: BPSC 69वीं पीटी परीक्षा में अभ्यर्थी एक-दूसरे से मिलकर हल कर रहे थे सवाल, लाइव स्ट्रीमिंग में गए पकड़े

Updated:
विज्ञापन

BPSC 69वीं पीटी परीक्षा की लाइव स्क्रीन मॉनिटरिंग के दौरान बीपीएससी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों का ध्यान जैसे ही इस लाइव फुटेज की ओर गया, उन्होंने मोबाइल पर नकल करते हुए लोगों की तस्वीर ले ली. उसके बाद कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्र पर फोन कर इसकी सूचना दी गयी

विज्ञापन
undefined

शनिवार को पटना के 35 परीक्षा केंद्रों समेत प्रदेश के 31 जिला मुख्यालयों के 480 परीक्षा केंद्रों पर एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई. दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित इस परीक्षा के लिए 2,70,412 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. जिनमें से 60 से 65 फीसदी के बीच उपस्थिति रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे, जिनसे परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय एवं आयोग कार्यालय के कंट्रोल रूम से लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गयी थी. इसी के दौरान एक दूसरे से मिला कर प्रश्न हल करने वाले दो अभ्यर्थी पकड़ गये जिनमें एक महिला और एक पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे.

undefined

ये दोनों सारण के लोकमान्य हाईस्कूल के कमरा संख्या छह में बैठ कर परीक्षा दे रहे थे . इनमें महिला अभ्यर्थी पुरुष अभ्यर्थी के प्रश्न पुस्तिका से से अपने प्रश्न पुस्तिका के प्रश्न क्रम संख्या को मिलाकर ओएमआर शीट पर दर्ज उत्तर का नकल कर रही थी और पुरुष अभ्यर्थी भी इसमें सहयोग कर रहा था.

undefined

स्क्रीन मॉनिटरिंग के दौरान बीपीएससी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में बैठे बीपीएससी के सचिव रवि भूषण व अन्य अधिकारियों का ध्यान जैसे ही इस लाइव फुटेज की ओर गया, उन्होंने मोबाइल पर उसकी तस्वीर ले ली. उसके बाद कंट्रोल रुम से परीक्षा केंद्र पर फोन कर इसकी सूचना दी गयी. लेकिन रुम नंबर छह का वीक्षक उन दोनों को नहीं ट्रेस कर पा रहा था. इससे उसके भी मिलीभगत की आशंका बीपीएससी के वरीय अधिकारियों को हुई.

undefined

फिर वहां तैनात एडीएम को इसकी सूचना दी गयी और केंद्राधीक्षक से खुद जाकर दोनों परीक्षार्थियों को परीक्षा से बाहर करने को कहा गया. बाद में केंद्राधीक्षक ने परीक्षा कक्ष में जाकर पुरूष अभ्यर्थी को बाहर निकाला और बाद में बीपीएससी कंट्रोल रुम के निर्देश पर महिला अभ्यर्थी को भी परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया गया.

undefined

बीपीएससी के अधिकारियों के निर्देश पर साबित कदाचार के आधार पर दोनों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. साथ ही उस कक्ष के वीक्षक पर भी मिलीभगत के लिए एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया गया.

undefined

बता दें कि परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटा पहले अभ्यर्थियों का सुबह 10 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश आरंभ हो गया. उनके सामान को परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित कमरे में ही रखवा लिया जा रहा था. इसमें बैग और मोबाइल ही नहीं बल्कि घड़ी और खाने पीने की चीजें भी शामिल थी. पानी की बोतल भी रैपर निकालने के बाद ही ले जाने दिया जा रहा था ताकि वह बिल्कुल पारदर्शी हो जाये.

undefined

परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले दोपहर 11 बजे में परीक्षा केंद्र में प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया. परीक्षा केंद्र के आसपास सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था दिखी ओर जैमर भी हर केंद्र पर लगाया गया था.

undefined

प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए बायोमैट्रिक एटेंडेंस और फेसिअल रीकोगनिशन की व्यवस्था की गयी थी और ओएमआर शीट का बार कोड भी स्कैन किया गया. नालंदा के एक केंद्र समेत कुछ केंद्रों पर 15 से 20 मिनट तक देर से परीक्षा शुरू हुई थी जहां यह उतने ही देर से समाप्त भी हुई.

undefined
Also Read: बिहार में आंधी-बारिश से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं घर हुआ क्षतिग्रस्त, जानें आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन