पूर्णिया में 10 दिनों से लापता युवक का शव मिला, केमिकल से जलाया गया है चेहरा

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया में पिछले 10 दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान के पास मिला है. घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रिजवान मस्जिद के पास की है. शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया में पिछले 10 दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ है. युवक का शव एक निर्माणाधीन मकान के पास मिला है. घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के रिजवान मस्जिद के पास की है. शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गयी है. दो मकानों के बीच बने गलियारे में रविवार को लापता युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की बहुत बुरी तरीके से हत्या की गयी है. शव देखने से पता चलता है कि हत्या करने के बाद युवक के चेहरे को केमिकल डालकर जला दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नशे की लत में फंसा हुआ था

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माधोपारा स्थित इकबाल मस्जिद के पास रहने वाले 24 वर्षीय रॉनी को नशे की बुरी लत लग चुकी थी. परिजनों ने उसे अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कई बार पैसे भी दिए, लेकिन गलत लोगों के संगत में पड़कर उसने वह रुपए भी बर्बाद कर दिए थे. पिछले 10 दिन पहले ही घरवालों ने केले के थोक कारोबार के लिए उसे पैसे दिए थे, लेकिन उसके बाद से रॉनी रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था.

परिजनों ने की शव की पहचान

काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था और ना ही उससे किसी की बात ही हो पा रही थी. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसी बीच पुलिस को निर्माणाधीन मकान से किसी का शव मिलने की खबर मिली. मृतक के शव का चेहरा केमिकल डालकर जला दिया गया था. पुलिस ने परिजनों को बुलाकर जब शव की शिनाख्त करायी, तो वह रॉनी का शव निकला. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन