पटना में साइड नहीं देने पर युवक को बाइक सवार लफंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान, भीड़ जुटता देख हुए फरार

Updated at : 09 May 2023 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में साइड नहीं देने पर युवक को बाइक सवार लफंगों ने मारपीट कर किया लहूलुहान, भीड़ जुटता देख हुए फरार

पटना में बाइक सवार लफंगों ने नीट यूजी के परीक्षार्थी के साथ जम कर मारपीट की है. मारपीट की घटना में परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे राजवंशी नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ऊर्जा स्टेडियम स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार लफंगों ने नीट यूजी के परीक्षार्थी के साथ जम कर मारपीट की है. मारपीट की घटना में परीक्षार्थी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे राजवंशी नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक सूरज कुमार नीट यूजी की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था उसी दौरान यह घटना हुई है. हनुमान मंदिर के पास दो बाइक पर आए युवकों ने उसे ओवरटेक किया और साइड नहीं देने का आरोप लगा कर मारपीट की. मारपीट में युवक का सिर और नाक फट गया और वह वहीं बेहोश हो गया.

ओवरटेक कर बाइक से निकाल ली चाबी

घटना में घायल छात्र सूरज ने अपने फर्द बयान में बताया कि वह शास्त्रीनगर डीएवी से नीट की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लड़कों ने पहले हॉर्न मारा और फिर अचानक से आगे आकर अपनी बाइक रोक दी. छात्र ने अचानक बाइक रोका और पूछने ही लगा कि लफंगों ने बाइक से चाबी निकाल ली. इसके बाद कहने लगा कि साइड क्यों नही दिया. यह कहते हुए सभी सूरज को पीटने लगे. मारपीट में सिर और नाक फट गया. स्थानीय लोगों के शोर मचाने के बाद बाइक छोर सभी फरार हो गये.

भीड़ जुटता देख बाइक छोड़ कर भागे लफंगे

मारपीट की घटना को देख आसपास मौजूद राहगीरों ने पुलिस को फोन कर दिया. राहगीरों के जुटते ही सभी लफंगे बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गये. मौके पर पहुंची शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया और थाने ले आयी. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला और जब्त बाइक के नंबर से लफंगों की तलाश में जुट गयी है.

Also Read: मणिपुर में हिंसा के बीच फंसे छात्र आज आएंगे बिहार, विशेष विमान से लाएगी सरकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन