चिकसौरा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

चिकसौरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. यह मामला थाना अंतर्गत निरिया गांव का है.

विज्ञापन

करायपरसुराय. चिकसौरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. यह मामला थाना अंतर्गत निरिया गांव का है. मृतक की पहचान निरिया गांव निवासी दयानंद पासवान का लगभग (29) वर्षीय पुत्र डब्बू कुमार के रूप में की गयी है. चिकसौरा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि निरिया गांव में ��क व्यक्ति फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई . हालांकि घटना के बारे में जब परिजनों से मौत के संबंध में पूछा गया तो उन लोगों ने कुछ भी बताने से परहेज कर दिया . युवक मजदूरी करने का काम करता था. उसे दो बेटियां एवं एक बेटा है. मामले में चिकसौरा थानाध्यक्ष बब्बन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी से शराब पीकर मारपीट करने अन्य मामलों तथा खाने पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी बात के बाद उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली. गले में काला निशान भी है. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो शव फर्श पर रखा हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन