बरपुरावा खंधा के पास से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरौता पंचायत के मुषाढ़ी गांव की लोकाइन नदी के पास बरपुरावा खंधा के गड्ढे से शुक्रवार को एक 35 वर्षीया महिला का शव मिला .

विज्ञापन

करायपरसुराय. चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरौता पंचायत के मुषाढ़ी गांव की लोकाइन नदी के पास बरपुरावा खंधा के गड्ढे से शुक्रवार को एक 35 वर्षीया महिला का शव मिला . शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त करायी, पर उसकी पहचान नहीं हो सकी. शव देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे 35 वर्षीया एक अज्ञात महिला का शव होने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर नए कानून के तहत एफएसएल टीम ने जांच की. पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतक महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल , बिहारशरीफ भेज दिया. महिला लाल रंग की सलवार समीज पहन रखी है. महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान है . प्रथम दृष्टि में महिला का शव देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है. महिला की हत्या किसी दूसरे स्थान की गयी है और महिला की पहचान मिटाने के उद्देश्य हत्या कर छिपाने का प्रयास किया गया है. थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन